June 1, 2025

रतन टाटा के नाम पर रखा जाएगा महाराष्ट्र कौशल विकास विश्वविद्यालय का नाम

मुंबई: महाराष्ट्र कैबिनेट ने महाराष्ट्र कौशल विश्वविद्यालय का नाम बदलने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय का नाम अब दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के नाम पर रखा जाएगा। सरकार ने यह फैसला दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को सम्मान देने के लिए लिया है। महाराष्ट्र कौशल विकास विश्वविद्यालय को अब रतन टाटा विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। 9 अक्टूबर को उद्योगपति का निधन हो गया और पूरे देश ने इस बड़ी क्षति पर शोक व्यक्त किया। रतन टाटा ने अपना पूरा जीवन देश को बेहतर बनाने और भारत को एक नई पहचान दिलाने में समर्पित कर दिया। उनके निधन के बाद उनकी याद में ये फैसला लिया गया है।मुख्यमंत्री ने औपचारिक रूप से प्रस्ताव दिया है कि उद्योगपति को भारत के भविष्य को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रतिष्ठित भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। जिसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दिए जाने की बात कही थी। वहीं रतन टाटा को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने दिवंगत रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने के लिए केंद्र से अनुरोध करने संबंधी प्रस्ताव पारित किया।महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई कि दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का नाम भारत रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया जाना चाहिये और बाद में यह प्रस्तावित भी किया गया। कैबिनेट बैठक के दौरान रतन टाटा की याद में शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.