February 19, 2026

एलिवेटेड ब्रिज पर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी

हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत

पानीपत, हरियाणा के पानीपत में एलिवेटेड ब्रिज पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मरने वाले युवक सोनीपत के रहने वाले थे। इनमें 2 चचेरे भाई भी शामिल हैं। शवों को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। घायल दोस्त का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतकों की पहचान रोहित, नितिन, अक्षय, राहुल के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान सौरव के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि सोनीपत के गांव कुंडली से रोहित, नितिन और अक्षय समेत सोनीपत के ही गांव जाटी से राहुल और सौरव ब्रेजा कर में सवार होकर सोनीपत से पानीपत के लिए निकले थे। यह दोस्त टूर एंड ट्रैवल कंपनी का काम करते थे। इसी काम का भुगतान लेने के लिए पानीपत आ रहे थे।

जब वे कार लेकर पानीपत के एलिवेटेड पुल पर चढ़े तो उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर एलिवेटेड पुल के डिवाइडर और पोल से टकरा गई। हादसे के दौरान कार में भी आग लग गई। इस दुर्घटना में कुंडली के रोहित, नितिन अक्षय और जाटी गांव के राहुल की मौत हो गई। जबकि जाटी गांव का सौरव गंभीर रूप से घायल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *