February 24, 2026

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी को आज नया घर अल़ॉट

नई दिल्ली ,  दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी को आज नया घर अल़ॉट हो गया है। पीडब्ल्यूडी ने उन्हें 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित बंगला आवंटित किया गया है। उन्होंने वही घर मिला है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहा करते थे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीडब्ल्यूडी ने यह घोषणा की है।

Atishi got Kejriwal house… एलजी आवास से मिली जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग ने आज आतिशी को बंगले की चाबी सौंप दी है। उल्लेखनीय है कि कल सुबह ही सीएम आतिशी ने कहा था कि आम आदमी पार्टी के मंत्री और विधायक बंगले-गाड़ी के लिए नहीं, बल्कि लोगों के काम के लिए आए हैं। जरूरत पड़ी तो हम सड़क पर काम कर लेंगे। यह सभी बंगले भाजपा को मुबारक हों, हम दिल्लीवालों के दिल में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *