March 13, 2026

केंद्र सरकार ने पंजाब को विकास व कल्याण संबंधी व्यय आदि के लिए दिए 3,220 करोड़ रूपए

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने पंजाब को राज्य के पूंजीगत व्यय और अपने विकास व कल्याण संबंधी व्यय के लिए 3,220 करोड़ रूपये जारी किए हैं। दरअसल केंद्रीय कर पूल में पंजाब की ओर से डाले गए हिस्से में से यह एडवांस के रूप में फंड जारी किया गया है।

दरअसल सरकार को यह एडवांस केंद्रीय कर पूल में अपने पूंजीगत व्यय और विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए दिया जाता है, ताकि इस फंड को वह ऐसे प्रोजेक्ट और सर्विस पर खर्च कर सकें, ताकि सरकार इनसे अपने राजस्व ढांचे को मजबूत कर सके। बीते दिनों सरकार ने 1150 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। इस कर्ज की एवज में सरकार अपने सरकारी स्टॉक को गिरवी रख रही है।

पंजाब में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा और आम आदमी क्लीनिक को संचालित करने में सरकार को हर महीने हजारों करोड़ रुपये सब्सिडी के रूप में खर्च करने पड़ रहे हैं। सरकार पर सब्सिडी का बोझ लगातार बढ़ रहा है। 25 साल के अंतराल में इस कर्ज की अदायगी की जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से केंद्र से जरूरी मंजूरी भी ले ली गई है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइंस के तहत सरकार यह कर्ज लेने की तैयारी कर चुकी है। दूसरी ओर, पंजाब की कर्ज सीमा 10 हजार करोड़ बढ़ाने की मांग को केंद्र सरकार जल्द पूरा कर सकती है। इस मामले में केंद्रीय वित्त मंत्रालय (खर्च विभाग) को पत्र लिखा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *