February 19, 2026

दर्दनाक हादसा : हाईवे पर खड़े डंपर को कार ने मारी टक्कर, चार की मौत

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के कछवा रोड पर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहाड़ा गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। हाईवे पर खड़े डंपर को विंध्याचल से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे। जिसमें 12 वर्षीय एक बच्चा घायल है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह भोर में मार्निंग वॉक करने वालों ने देखा कि एक डंपर में कार फंसी है। उसमें लोग घायल फंसे हैं। वहीं घटना के बाद डंपर चालक क्षतिग्रस्त कार को छोड़कर वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। घटनास्थल से डंपर 100 मीटर दूर जा चुका था। इसी दौरान लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायल को निकलवाने के साथ एंबुलेंस बुलाकर ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया। जिसमें चार लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सभी वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बताए गए हैं। उधर, डंपर को रोकने के दौरान लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के पहुंचते ही जाम समाप्त करा दिया गया और यातायात बहाल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *