February 19, 2026

नेहरू कॉलेज व पुलिस लाइन में चुनाव तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा

विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने गुरुवार को नेहरू कॉलेज व पुलिस लाइन दौरा करते हुए चुनाव तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन संबंधी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद कैप्टन शक्ति सिंह पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कर्मचारियों को गंभीरता के साथ अपनी ड्यूटी निभाने का आह्वान किया और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो। इस दौरान डीसीपी शशांक कुमार सावन व डीसीपी लोगेश कुमार पी भी मौजूद रहे, जिन्होंने पुलिस बल की तैयारियों की जानकारी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *