February 19, 2026

मंडी गोबिंदगढ़ में कांग्रेसी नेता के बेटे की हत्या

लुधियाना, मंडी गोबिंदगढ़ में कांग्रेसी नेता के बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। मंडी गोबिंदगढ़ के विकास नगर निवासी कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह ने बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मृतक तरनजीत सिंह (35) लुधियाना में स्कैप का कारोबार करता था। पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की रंजिश में हत्या की गई है। पुलिस को दी शिकायत में कांग्रेस नेता मनजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा तरनजीत सिंह लुधियाना में लोहा स्क्रैप का कारोबार करता था। करीब एक साल पहले उसका अपने दोस्तों से झगड़ा हो गया था। जब तरनजीत पास के गांव बदीनपुर में अपने दोस्तों से मिलने गया था। तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में आए 4-5 अज्ञात युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने तरनजीत सिंह के सिर पर लोहे के रॉड से कई वार किए। इस हमले में वह गंभीर घायल हो गया। घायल तरनजीत सिंह ने उसी समय पिता को फोन पर बताया था कि उसपर कुछ लोगों ने हमला किया है और वह जख्मी है। इसके बाद उसे खन्ना के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मनजीत सिंह ने बताया कि तरनजीत उसका इकलौता बेटा था। वह शादीशुदा था और उसकी एक बच्ची है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *