February 21, 2026

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता; 2000 करोड़ की कोकीन जब्त की, चार आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत 2000 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त की है। कोकीन का वजन 500 किलो से ज्यादा है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक ड्रग्स तस्करी का ये इंटरनेशनल सिंडिकेट है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने साउथ दिल्ली में इस रेड को अंजाम दिया है।

पुलिस गिरफ्तार लोगों से सख्ती से पूछताछ कर रही है और ये ड्रग्स राजधानी में किसके लिए गए थे, इसकी डिलीवरी किसको होनी थी, इस गिरोह के साथ कौन कौन से लोग जुड़े हैं। इन सवालों का जवाब तलाश रही है।

बता दें कि कुछ दिन पहले भी दिल्ली पुलिस ने एक ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया था। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स कार्टेल का भंडाफोड़ किया था। अपनी इस कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने 228 किलो गांजा जब्त किया था। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1।14 करोड़ रुपये कीमत है। पुलिस ने इस कार्टेल के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों में से एक मुख्य सप्लायर है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी आंध्र प्रदेश और ओडिशा बॉर्डर से गांजा लाकर दिल्ली और एनसीआर में सप्लाई करते थे। क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन कवच शुरू किया है, जिसका उद्देश्य दिल्ली एनसीआर में ड्रग्स सप्लाई के खिलाफ लड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *