‘स्वच्छ भारत अभियान’ के 10 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ नागरिक टोली ने की पार्क की सफाई
नंगल, वरिष्ठ नागरिक टोली नया नंगल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2 अक्तूबर 2014 से ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के आवाह्न को 10 वर्ष पूरे होने पर शिवालिक एवेन्यू फेज़ 1बी स्थित शहीद कैप्टन अमोल कालिया पार्क में वहां प्रात: सैर, योग व व्यायाम करने के लिए आने वाले पुरुष एवं महिलाओं के सहयोग से साफ-सफाई करते हुए पार्क में फालतू बिखरे पडें पॉलिथिन के लिफाफों, रैपरों, खाली बोतलों एवं कूड़ा-कर्कट आदि को साफ किया एवं निर्धारित जगहों पर पड़े कूड़ेदानों में डाला। इस मौके पर वरिष्ट नागरिक टोली व कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे भारत विकास परिषद के पर्यावरण परिकल्प के राष्ट्रीय सचिव इं. कृष्ण कान्त सूद ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वच्छता” सिर्फ हिन्दी भाषा में एक शब्द ही नहीं हैं बल्कि, यह एक पूर्णत्या विचारधारा है, एक तत्त्व-ज्ञान (फिलोसोफी) है, जीवन शैली का एक ढंग है। यह समूचे वातावरण को सकारात्मकता से फलीभूत कर देती है। नदियों, नहरों, सड़कों, घरों, कार्यालयों, दुकानों, सार्वजनिक स्थलों आदि की भौतिक सफाई एक चीज़ है, हर एक को अपना शरीर, मन एवं आत्मा स्वच्छ रखने की आवश्यकता होती है। हर एक के शरीर की स्वच्छता रिश्तों में, जीविका हेतु करने वाले काम-काज़ में, समाज व देश के प्रति सच्चाई, ईमानदारी और निष्ठा का होना “स्वच्छता” के दायरे में आता है। चुँकि, किसी भी समाज या राष्ट्र की पहचान उसके नागरिकों के आचरण से होती है, इसलिए किसी राष्ट्र को “स्वच्छ” बनाने हेतु – उसके नागरिकों को जीवन के प्रत्येक पहलुओं को “स्वच्छ” बनाना होगा, उन्हें पूर्णत्या “स्वच्छ” बनना होगा। इसलिए, आओ ! हम सब अपने आप को “स्वच्छ नागरिक–स्वच्छ भारतीय” की अवधारणा के साथ “स्वच्छ भारत” अभियान में सम्मिलित हो जायें। इस कार्यक्रम में खासतौर पर शामिल वरिष्ठ नागरिक टोली के इं. कृष्ण कान्त सूद, प्रह्लाद गौतम, राम जी दास, प्रमोद शर्मा, राकेश मोहन, कैप्टन सरदारी लाल, भाविप नंगल की पूर्व अध्यक्षा रेनू सूद, शशी बाली, सुनीता वर्मा, ऊर्मिल नड्डा, कैलाश देवी, अरुणा विज, सुनीता राणा, बलबीर कौर, लता राणा, पूनम गोयल, रमनदीप, शशी, सुरेखा शर्मा, सरोज, मीणा, रजनी, पार्षद दीपक नंदा, डा. शिव पाल, राज कुमार, जोगिंदर सिंह, मलकीत सिंह, सुरजीत बिट्टा सैनी, संजीव शर्मा, अमरजोत सिंह, जसविंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा, बिप्पी, अक्षय कुमार, नरेन्द्र कुमार, राजू, राजेश पुरी, सतनाम सिंह, पंकज चौहान, मिश्रा, गोपाल पाण्डेय व अन्यों के साथ लगभग 50 लोगों ने भाग लिया।
