February 19, 2026

हरियाणा में चुनाव को लेकर प्रचार अपने अंतीम चरण में

हरियाणा में चुनाव को लेकर प्रचार अपने अंतीम चरण में है। भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। दोनों दल एकदूसरे पर हमलावर है। इन सबके बीच सीएम नायब सिंह सैनी ने भाजपा के पक्ष में प्रचार करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, बीजेपी के लिए समर्थन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार किसी राजनीतिक दल (कांग्रेस) को दो बार अपना घोषणापत्र जारी करते देखा है। आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हरियाणा आए हैं।  इसके साथ ही सैनी ने लोगों से आग्रह किया कि वे बीजेपी को वोट दें। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेंद्र हुड्डा ने किसानों की जमीन लूट ली और उन्हें (रॉबर्ट वाड्रा) को दे दिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने राज्य के विकास के लिए बहुत काम किया है। भाजपा नेता ने कहा कि विदेशी धरती पर आरक्षण विरोधी बयान देने वाले राहुल गांधी 2-3 दिन के राजनीतिक दौरे पर हरियाणा आ रहे हैं। हरियाणा एक अच्छी जगह है। पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने हरियाणा का चहुंमुखी विकास किया है। इसलिए उन्हें यहां आकर घूमना-फिरना चाहिए, अपना पर्यटन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा उनसे पूछेगा कि वह हुड्डा राज में हुए ‘खर्ची, पार्ची’ पर चुप क्यों हैं? हरियाणा के दलित पूछेंगे कि आरक्षण का विरोध करने के बाद वह कौन सा मुंह लेकर हरियाणा में आये हैं? राहुल गांधी को इन सभी सवालों का जवाब देना चाहिए। सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में कोई अंदरूनी कलह नहीं है और उनकी पार्टी राज्य में तीसरी बार सरकार बनाएगी क्योंकि मतदाता कांग्रेस की ‘‘झूठ की दुकान’’ को स्थापित नहीं होने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *