March 13, 2026

मतदान के बाद सेल्फी भेजें, सोशल मीडिया पर छाएं और पाएं सम्मान


स्वीप अभियान के तहत जिला प्रशासन ने आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाता जागरूकता के लिए एक नई और रोमांचक पहल की शुरुआत की है। इसके तहत, जिले के मतदाता अपने मतदान के बाद की सेल्फी/तस्वीरों को डीआईपीआरओ के सोशल मीडिया पर पोस्ट व रिपोस्ट किया जाएगा। यही नहीं बेहतरीन सेल्फी व फोटो को सम्मानित किया जाएगा।
स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ना और युवाओं को इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रेरित करने के लिए इस अनोखे अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद जो भी मतदाता अपनी सेल्फी या परिवारजनों, दोस्तों के साथ ली गई समूह फोटो जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के फेसबुक, ट्विटर, और इंस्टाग्राम अकाउंट्स व स्वीप इंस्टाग्राम अकाउंट पर टैग करेंगे या मैसेज के माध्यम से फोटो भेजेंगे, उनकी तस्वीरों को विभाग द्वारा रिपोस्ट और शेयर किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह और जागरूकता फैलाना है, ताकि जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। एडीसी ने कहा कि यह अनूठा प्रयास जिले में मतदाता जागरूकता और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

सबसे बेहतरीन सेल्फी के लिए पुरस्कार
एडीसी ने कहा कि सबसे बेहतरीन सेल्फी और फोटो को विशेष रूप से चुना जाएगा और उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इससे युवाओं को न केवल मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा, बल्कि उन्हें इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में गर्व से भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।

ऐसे और यहां करे टैग
फोटो या सेल्फी लेने के बाद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए निम्न अकाउंट्स को टैग कर दें। या फिर इन अकाउंट्स पर सीधे मैसेज के माध्यम से अपना नाम, पता व विधानसभा क्षेत्र लिखते हुए सीधे फोटो भेज दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *