February 19, 2026

पंजाब में 1 अक्टूबर से बदल जाएगा स्कूलों के खुलने का समय

चंडीगढ़ : पंजाब के सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय 1 अक्टूबर से बदलने जा रहा है। नए समय के अनुसार, प्राइमरी स्कूल सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खुलेंगे, जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह साढ़े 8 बजे शुरू होकर दोपहर 2:50 बजे छुट्टी देंगे। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं, जो पूरे पंजाब के 19,000 से अधिक स्कूलों पर लागू होंगे।

पंजाब में स्कूल का समय साल में तीन बार बदलता है। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से 2 बजे तक होता है, जबकि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 8 से 2:30 बजे और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 8 से 2:50 बजे तक रहेगा। 1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3:20 बजे तक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *