February 19, 2026

पंजाब: सांसद अमृतपाल सिंह के पिता का ऐलान, पंजाब में बनाएंगे राजनीतिक पार्टी

अमृतसर – खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह एसजीपीसी चुनाव लड़ेंगे और पंजाब में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे।

दरअसल, सांसद अमृतपाल सिंह का परिवार दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचा था। इस दौरान पिता तरसेम सिंह ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि वह पंजाब में एक नई पार्टी बनाएंगे और पार्टी के नाम का खुलासा भी आने वाले दिनों में करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह एसजीपीसी चुनाव भी लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इस समय बहुत बुरे वक्त से गुजर रहे हैं।

बता दें कि पंजाब के खडूर साहब सीट से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। अमृतपाल सिंह और 9 अन्य की असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत जून महीने में एक साल के लिए बढ़ा दी गई थी। ये सभी पिछले साल मार्च से जेल में हैं। अमृतपाल सिंह और उसके तीन सहयोगियों की हिरासत 24 जुलाई को खत्म होने वाली थी, जबकि 6 अन्य सहयोगियों की हिरासत 18 जून को समाप्त होने वाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *