February 19, 2026

शराब सप्लायर ने एक कांस्टेबल को अपनी कार से कुचल दिया

नई दिल्ली दिल्ली में एक शराब सप्लायर ने एक कांस्टेबल को अपनी कार से कुचल दिया है। जिससे कांस्टेबल की मौत (Died) हो गई है और शराब सप्लायर मौके से फरार हो गया। मामला दिल्ली के नांगलोई इलाके का है। यहां कांस्टेबल संदीप को शराब सप्लाई करने वाले सप्लायर ने कार से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नांगलोई थाने में तैनात सिपाही को जानकारी मिली थी कि शराब सप्लायर की कार आ रही है, तभी उसकी कार को रुकने का इशारा किया लेकिन वो रुका नहीं और उसने कांस्टेबल को टक्कर मार दी। इस घटना में कांस्टेबल की मौत हो गई।पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है, लेकिन कार से शराब बरामद नहीं हुई है। कार चालक मौके से फरार हो गया है। घटना देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *