February 19, 2026

सरपंच के चुनाव के लिए लगी 35 लाख की बोली, वीडियो हुई वायरल

श्री मुक्तसर साहिब – पंजाब में पंचायती चुनावों को लेकर गांवों में माहौल गर्माया हुआ है। वहीं, इस बीच विधानसभा हलका गिद्दड़बाहा के गांव कोटली के कोठे चीदियांवाली में सरपंच के चुनाव को लेकर लाखों रुपये में बोली लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें 35 लाख रुपये में गांव की सरपंची जसमेल सिंह उर्फ अमरीक सिंह को दी जाने को लेकर कहा जा रहा है।

वीडियो के वायरल होने का बाद जब ये सूचना डीसी के पास पहुंची तो डिप्टी कमिश्नर राजेश त्रिपाठी ने जांच के निर्देश दिए हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि गांव कोटली के कोठे चीदियांवाली में सरपंच के दावेदार लाखों में बोली लगा कर सरपंची खरीद रहे हैं। वीडियो में गांव के भारी संख्या में लोग इस बोली में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। 10-15 लाख से शुरू बोली 35 लाख तक पहुंच गई और अधिक बोली देने के लिए जसमेल सिंह उर्फ अमरीक सिंह को सर्वसम्मति से सरपंच चुन लिया गया नए चुने गए सरपंच जसमेल सिंह उर्फ अमरीक सिंह ने कहा कि उसका सरपंच के लिए चुनाव गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से लिया है। बोली वाली कोई बात नहीं है। दूसरे पक्ष से सरपंच के दावेदार अमरजीत सिंह ने कहा कि हम सभी गांव वासियों की ओर से गांव के विकास कार्यों के लिए पैसे इकट्ठे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी शरारती तत्व ने गलत ढंग से उनकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। बोली वाली कोई बात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *