February 19, 2026

पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिया पद से इस्तीफा

चंडीगढ़ : पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आई है।बीजेपी प्रदेश (BJP) अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil jhakad) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि खबर यह भी है कि आलाकमान ने अभी तक उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं किया है।

बता दें कुछ दिनों से जाखड़ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठकों से भी दूरी बनाए हुए थे। इस्तीफा देने को लेकर सुनील जाखड़ का कोई बयान सामने नहीं आया है। सू्त्रों के मुताबिक रवनीत सिंह बिट्‌टू के लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने से जाखड़ नाराज चल रहे थे। बिट्टू को बीजेपी ने राजस्थान से राज्यसभा भेजा है।

2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले पंजाब बीजेपी में बड़ा बदलाव हुआ था। तब पार्टी ने पूर्व कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ को पंजाब इकाई की कमान सौंपी थी। पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से एक जाखड़ पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद मई 2022 में भाजपा में शामिल हो गए थे।

अतीत में जाखड़ अबोहर से दो बार विधायक और एक बार गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। जाखड़ ने 2021 तक चार साल तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। पठानकोट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक अश्वनी शर्मा 2010 से 13 और 2019 से अब तक दो बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *