February 19, 2026

वसुंधरा राजे बन सकती हैं भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर मंथन

नई दिल्ली: सियासी हलकों में इस बात की पूरी चर्चा है कि भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर कुछ खिचड़ी पक रही है। यह खिचड़ी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) की नियुक्ति की चर्चाओं को लेकर है। सोशल मीडिया पर इस संबंधी पोस्टों की बाढ़ आई हुई है। कुछ पोस्टों में दावा किया जा रहा है कि वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की कमान साैंपी जा सकती है। हालांकि आधिकारिक रुप से इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा रहा।

सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की अग्रिम बधाइयां भी वसुंधरा राजे को सोशल मीडिया पर मिलने लगी है। वसुंधरा राजे के अलावा संघ (RSS) की तरफ से संजय जोशी (Sanjay Joshi) का नाम रखा गया था। हालांकि यह बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह(Amit Shah) की तरफ से शिवराज सिंह चौहान के नाम को आगे किया गया है। लेकिन संघ सिर्फ वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के नाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सबसे उपयुक्त नाम मान रहा है।

अब सोशल मीडिया पर चल रही टिप्पणियों को सूत्र भी दबी जुबान में चर्चा कर रहे हैं। संघ सरसंघचालक मोहन भागवत के अलवर प्रवास को भी अब इस से जोड़कर देखा जा रहा है। वसुंधरा राजे और भागवत की मुलाकात भी अब इसी चर्चा के साथ जोड़कर देखी जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि चर्चाओं के बाजार गर्म है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए संघ की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम प्रमुखता से सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *