February 19, 2026

वैष्णो देवी जाने वाली मालवा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार होते-होते बच गई

भोपाल, मध्य प्रदेश के अंबेडकर नगर (महू) से वैष्णो देवी जाने वाली मालवा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार होते-होते बच गई। दरअसल, इंदौर में मालवा एक्सप्रेस के पहियों के ब्रेक चिपक गए। इस घटना से ट्रेन के AC कोच के पहियों से अचानक चिंगारी निकालने लगी। चारों तरफ धुआं देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

रेल एक्सपर्ट का कहना है कि ट्रेन मूल रफ्तार में दौड़ रही होती तो कोच पलट जाते। बता दें कि मालवा एक्सप्रेस महू-इंदौर से वैष्णोदेवी​​​​​-कटरा (जम्मू) के लिए जाती है। रेल अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन महू से इंदौर तक 21 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इसी दौरान राजेंद्र नगर के पास ट्रेन के पहिए चिपक गए और चिंगारियां निकलने लगी। जिसके बाद यात्रियों ने ट्रेन मैनेजमेंट को सूचना दी। राऊ के पास ट्रेन को रोका गया। यार्ड से एक्सपर्ट इंजीनियर पहुंचे और फायर एस्टिंग्विशर से पहियों पर गैस डाली गई। ट्रेन कुछ देर राजेंद्र नगर यार्ड में खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को धीरे-धीरे इंदौर स्टेशन पर लाया गया। इस घटना से किसी तरह के जान-माल का नुकसान होने की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *