February 19, 2026

रोटरी ब्लड बैंक सोसायटी और ब्लड सोसायटी रिसोर्स सेंटर के संयुक्त प्रयासों से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

हरियाणा सिविल सचिवालय में आज रोटरी ब्लड बैंक सोसायटी और ब्लड सोसायटी रिसोर्स सेंटर के संयुक्त प्रयासों से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य सचिव डॉ टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने बतौर मुख्य अतिथि शिविर का उद्घाटन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा महादान कुछ नहीं है, क्योंकि यह दान दूसरों की जिंदगी बचाने के साथ-साथ स्वयं की सेहत दुरुस्त करता है। इसलिए हर नागरिक को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोटरी ब्लड बैंक सोसायटी और ब्लड सोसायटी रिसोर्स सेंटर का यह प्रयास अतुलनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *