एनएफएल के रिटायर कर्मचारियों की बैठक 30 सितम्बर को
संदीप गिल, नंगल, एन एफ एल एक्स एम्प्लॉयज वेल्फेयर एसोसिएशन की आज संपन्न हुई बैठक में तय किया गया कि 30 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक वार्षिक आम सभा का आयोजन आनंद भवन क्लब ऑडिटोरियम नया नंगल में किया जाएगा। बैठक में उक्त आयोजन के लिए उचित प्रबंधों बारे विचार किया गया।
सचिव जगमोहन सिंह वालिया, गुरप्रीत सिंह अरोड़ा और रमेश माशा ने बताया कि होने वाली आम सभा में नैशनल कन्फेडरेशन ऑफ रिटायरईज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरमुख सिंह के अलावा एसोसिएशन के अध्यक्ष एम जी गौरव बठिंडा इकाई से अपनी एक्जीक्यूटिव कमेटी के साथ नंगल पहुंच रहे हैं जो कि मानयोग उच्चतम न्यायालय द्वारा चार नवंबर 2022 को हायर पैंशन पर सुनाए गए फैसले पर रोशनी डालेंगे और एन एफ एल के रिटायर हो चुके कर्मचारियों के सर्व कल्याण हेतु भी विचार मंथन किया जायेगा। बढ़ी हुई पेंशन को लागू कराने के लिए ईपीएफओ तक पहुंच करने के लिए भी विचार विमर्श किया जायेगा ताकि उच्चतम न्यायालय का फ़ैसला जल्दी लागू कराया जा सके।
इस संबंध में एसोसिएशन की 30.09.2024 को आम सभा में हिस्सा लेने के लिए एन एफ एल नया नंगल के 58 साल से अधिक और रिटायर हो चुके सभी कर्मचारियों से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा गिनती में पहुंच कर आने वाले सभी नेताओं के विचार सुनें।
इस मौके पर जगमोहन सिंह वालिया, गुरप्रीत सिंह अरोड़ा,रमेश माशा, हरिंदर सिंह, रजिंद्र पाल सिंह, भूपिंदर सिंह, करम सिंह, सतीश कुमार कौशल, रत्न चंद, मंजीत सिंह, प्रदीप राणा आदि उपस्थित थे।
