February 19, 2026

यात्रा के दौरान, यात्री इंजीनियरिंग की अद्भुत उपलब्धियों को देख सकते हैं,

नई दिल्ली, स्विट्जरलैंड में चलने वाली ग्लेशियर एक्सप्रेस ट्रेन जर्मेट और सेंट मोरिट्ज के प्रमुख पर्वतीय रिसॉर्ट्स को जोड़ती है। यह ट्रेन स्विस आल्प्स में एंडरमैट से होकर गुजरते हुए लगभग 8 घंटे में 291 किलोमीटर की यात्रा करती है।

ग्लेशियर एक्सप्रेस न केवल एक परिवहन साधन है, बल्कि यह दुनिया की सबसे खूबसूरत ट्रेन यात्राओं में से एक मानी जाती है। यह ट्रेन 291 पुलों, 91 सुरंगों और ओबराल्प पास से होकर गुजरती है, जो समुद्र तल से 2033 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

यात्रा के दौरान, यात्री इंजीनियरिंग की अद्भुत उपलब्धियों को देख सकते हैं, जैसे कि लैंडवेसर नदी से 65 मीटर ऊपर स्थित धनुषाकार लैंडवेसर वियाडक्ट पुल। स्विस आल्प्स की मनोरम प्राकृतिक सुंदरता और अत्याधुनिक तकनीक इस यात्रा को विशेष बनाती है।

ग्लेशियर एक्सप्रेस में हर यात्री के लिए विंडो सीट की व्यवस्था होती है, साथ ही इसमें लग्जरी बार, ऑन-बोर्ड इंटरटेनमेंट और व्यक्तिगत टूर गाइड की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए रिजर्वेशन अनिवार्य है। छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कोई टिकट शुल्क नहीं है, जबकि एक्सीलेंस क्लास में सभी यात्रियों के लिए रिजर्वेशन आवश्यक है, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो। ट्रेन की वेबसाइट के अनुसार, एक्सीलेंस क्लास की एक टिकट की कीमत 476 स्विस फ्रैंक, यानी लगभग 46,000 रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *