February 19, 2026

रोल आउट होने वाली है बीएसएनएल की 4जी सेवाएं

नई दिल्ली : भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के लाखों यूजर्स के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीएसएनएल की 4जी सेवाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। सरकार ने देश भर में बीएसएनएल 4जी नेटवर्क के रोल आउट की तैयारी पूरी कर ली है, जिसके तहत नेटवर्क अपग्रेडेशन का कार्य जारी है।

हाल ही में, सरकार ने नेटवर्क सुधार के लिए 6000 करोड़ रूपए का फंड जारी किया है और 1 लाख नए मोबाइल टावर स्थापित किए जा रहे हैं। सिंधिया ने एक वीडियो में बताया कि बीएसएनएल की सेवाओं को सुधारने के लिए कार्य तेजी से चल रहा है।

सिंधिया ने पब्लिक अफेयर्स फोरम में एक चर्चा के दौरान बताया कि भारत में चार प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं: Jio, Airtel, Vi, और BSNL। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले वर्ष जून तक पूरे देश में 1 लाख 4G टावर स्थापित करना है, जिससे BSNL का मार्केट शेयर 8 प्रतिशत तक बढ़ सके।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2G और 3G यूजर्स की संख्या को देखते हुए हर किसी को 4G की आवश्यकता नहीं है, लेकिन 4G कवरेज की मांग तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में, 4G कवरेज भारत के लगभग 98 प्रतिशत जिलों में फैली हुई है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि अगले वर्ष जून तक BSNL 4G सेवाएं पूरी तरह से उपलब्ध हो जाएंगी।

सिंधिया ने कहा कि 4G नेटवर्क के लॉन्च के बाद, BSNL को ग्राहकों को बनाए रखने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा, खासकर तब जब निजी कंपनियां प्राइस हाइक कर रही हैं। इसके लिए BSNL को भी एक कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (CRM) मॉडल की आवश्यकता है, जिससे ग्राहकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *