स्पेसएक्स का ऐतिहासिक मिशन सफल, अंतरिक्ष में मजे से घूमकर चार अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे
फ्लोरिडा : एलन मस्क की अंतरिक्ष यात्रा कंपनी स्पेसएक्स ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। कंपनी का पोलारिस डॉन मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है और चारों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर लौट आए हैं। शनिवार को फ्लोरिडा के टोर्टुगास कोस्ट पर स्पेसक्राफ्ट पानी में उतरा। इस पांच दिन के मिशन में दो अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेसवॉक भी किया, जो इस मिशन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
कौन थे इस मिशन में शामिल
जेरेड इसाकमैन: फिनटेक अरबपति और मिशन कमांडर
किड पोटेट: एक सोशल मीडिया स्टार
सारा गिलिस: स्पेसएक्स इंजीनियर
अन्ना मेनन: एक डॉक्टर
मिशन की खास बातें
-यह पहला निजी अंतरिक्ष मिशन था जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेसवॉक किया।
-स्पेसक्राफ्ट 1408.1 किमी की ऊंचाई तक पहुंचा, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से भी अधिक है।
-इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने कई वैज्ञानिक प्रयोग किए।
स्पेसक्राफ्ट की वापसी के दौरान कई चुनौतियां थीं। जब स्पेसक्राफ्ट धरती के वायुमंडल में प्रवेश किया तो उसकी गति 27000 किमी प्रति घंटे थी और तापमान 1900 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। स्पेसक्राफ्ट की हीट शील्ड ने इसे इस भीषण गर्मी से बचाया। मिशन के सफल होने पर पूरी टीम ने जश्न मनाया। मिशन कमांडर जेरेड इसाकमैन ने कहा, स्पेसएक्स, घर पर वापस हम सभी के पास बहुत काम है, लेकिन यहां से, धरती निश्चित रूप से एक आदर्श दुनिया की तरह दिखती है। यह मिशन अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इसने दिखाया है कि निजी कंपनियां भी अंतरिक्ष यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
