February 25, 2026

अरविंद की अमर शहादत को यह देश कभी नहीं भूल पाएगा

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान हमीरपुर निवासी अरविंद सिंह के शहीद होने की खबर प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र नादौन, कांगू के हथोल गांव निवासी वीर जवान अरविंद सिंह जी की शहादत का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है।

उन्होंने कहा कि अरविंद जी की अमर शहादत को यह देश कभी नहीं भूल पाएगा।

ईश्वर से प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *