February 21, 2026

विजय ने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास लेने की घोषणा की

मुंबई , साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास लेने की घोषणा की है। उनके प्रोडक्शन हाउस की ओर से जारी एक वीडियो में उनकी फिल्मी यात्रा की झलक प्रस्तुत की गई है, जिसे देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं।

वीडियो में थलापति विजय की शानदार करियर की झलक दिखाई गई है, और यह घोषणा उनके फैंस और फिल्म प्रेमियों के लिए एक बड़े सदमे की तरह है। अभिनेता की हर फिल्म सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर रही है, ऐसे में अचानक इस फैसले ने कई लोगों को चकित कर दिया है।

थलापति विजय ने अपनी आखिरी फिल्म ‘थलापति 69’ की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म की रिलीज के बाद वह फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह देंगे। हाल ही में थलापति विजय की फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। एक हफ्ते में इस फिल्म ने 177 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

‘थलापति 69’ की अनाउंसमेंट करते हुए प्रोडक्शन हाउस KVN ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके अलावा, थलापति विजय ने हाल ही में अपनी पार्टी का झंडा भी लॉन्च किया और पनैयूर पार्टी कार्यालय में झंडा फहराते हुए आधिकारिक पार्टी गीत भी रिलीज किया। विजय ने बताया कि उनकी पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *