February 19, 2026

केंद्र ने हिमाचल को दिए 137.47 करोड़ रुपए, फिनना सिंह प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार

शिमला : केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत 137.47 करोड रुपए की किस्त जारी कर दी है। इसके अलावा 300 करोड़ फिनना सिंह प्रोजेक्ट के तहत जारी हुए हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से इस सिलसिले में मुलाकात की थी उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल को दोनों ही परियोजना के तहत बजट जारी करने का मामला उठाया था। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि

केंद्र सरकार के साथ इस राशि को जारी करने के लिए निरंतर प्रयासरत किए जा रहे थे। उन्होंने राशि जारी करने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आभार जताया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस मामले को मजबूती के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के समक्ष अपना पक्ष रखा था। इसका काम वर्ष 2011 में शुरू हो गया था। बजट की कमी के चलते यह परियोजना लटक गई थी। 50 फीसदी काम हो चुका है। पहले इस प्रोजेक्ट पर 204 करोड़ रूपए की राशि खर्च होने का अनुमान था, लेकिन इसे विस्तार दिए जाने से अब 737 करोड़ से ज्यादा राशि खर्च होगी। इस प्रोजेक्ट पर भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं में खूब सियासत होती रही है। विधानसभा में भी कई बार यह मामला गूंजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *