February 19, 2026

भारत विकास परिषद ने किया 100 तुलसी पौधों का वितरण

संदीप गिल, नंगल, आज भारत विकास परिषद भाखड़ा नंगल शाखा ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद ले कर हाज़िर संगत में 100 तुलसी पौधों का वितरण किया।
संस्था के संस्थापक निदेशक ऐडवोकेट अशोक मनोचा और अध्यक्ष डा अशोक शर्मा के साथ सचिव जगमोहन सिंह वालिया ने बताया कि भारत विकास परिषद के चल रहे सेवा परकल्पों में हमारी संस्था जन कल्याण के लिए पुरी तरह समर्पित है।
इस मौके पर भाखड़ा नंगल शाखा के पूर्व अध्यक्ष जरनैल सिंह संधू, कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार सग्गी, महिला प्रमुख अरूणा वालिया, अशोक नंबरदार , राजी छाबड़ा, दीपक सहोड़, पंडित राजिंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *