February 19, 2026

भारत विकास परिषद ने आंगनवाड़ी केन्द्र के लिए कुर्सियां और सीलिंग फैन भेंट किए

संदीप गिल, नंगल, भारत विकास परिषद् भाखड़ा नंगल शाखा के पदाधिकारी आज चल रहे संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र, वार्ड नं 5, नंगल में शाखा के संस्थापक निदेशक ऐडवोकेट अशोक मनोचा की अगवाई में विशेष तौर पर हाज़िर हुए। वहां पर देखा कि अध्यापक आंगनवाड़ी केन्द्र में छोटे छोटे बच्चों को पढ़ा रहे हैं परन्तु वहां पर कुर्सियां और सीलिंग फैन की कमी थी तो मौके पर ही अध्यापकों के लिए कुर्सियां और कमरे में सीलिंग फैन भेंट किया।
इस मौके पर अध्यक्ष डा अशोक शर्मा, सचिव जगमोहन सिंह वालिया और पूर्व अध्यक्ष जरनैल सिंह संधू , अशोक नंबरदार कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार सग्गी, दविंद्र शर्मा और आंगनवाडी की ओर से आशा रानी, पूनम, कंचन, योगिता और नंद किशोर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *