सरकार हिमुडा, शिमला के विकासनगर में एक अत्याधुनिक बहुउद्देशीय भवन का निर्माण करेगी
शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हिमुडा, शिमला के विकासनगर में एक अत्याधुनिक बहुउद्देशीय भवन का निर्माण करेगी। यह प्रस्तावित परिसर शिमला में सबसे आधुनिक भवनों में से एक होगा, जिसमें सरकारी कार्यालय, एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, एक होटल और दो मंजिलें पार्किंग के लिए होंगी।
उन्होंने कहा कि इस भवन की वास्तुकला प्रदेश की समृद्ध विरासत और संस्कृति को प्रतिबिंबित करेगी। इसे सौर ऊर्जा सुविधाओं के साथ एक हरित और पर्यावरण अनुकूल भवन के रूप में डिजाइन किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी भी मौजूद रहे।
