पेरिस पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निषाद कुमार को दी बधाई
रजनी, ऊना, हिमाचल प्रदेश के स्टार एथलीट निषाद कुमार के पेरिस पैरालंपिक-2024 में पुरुषों की ऊँची कूद टी47 स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बधाई देते हुए कहा कि निषाद कुमार ने पदक जीतकर न केवल अपने राज्य, बल्कि पूरे राष्ट्र का मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि यह उनके पैरालंपिक सफर का दूसरा मेडल है, जो उनकी अदम्य इच्छाशक्ति, अथक परिश्रम और असीम समर्पण का जीवंत प्रमाण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी इस ऐतिहासिक और अद्वितीय उपलब्धि पर समस्त देवभूमि परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
