निषाद कुमार ने इच्छाशक्ति और संघर्ष की मिसाल से पूरे प्रदेश को गर्वित किया
अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित और टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में रजत पदक विजेता निषाद कुमार के सफलता की कामना करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारे अंब, ऊना, हिमाचल प्रदेश का गौरव, निषाद कुमार पेरिस पैरालंपिक खेल 2024 में T47 वर्ग की हाई जंप प्रतियोगिता में भारत का परचम लहराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
निषाद कुमार ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और संघर्ष की मिसाल से पूरे प्रदेश को गर्वित किया है।
