February 19, 2026

सुक्खू से फ्रांस के चार वैज्ञानिकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से फ्रांस के राष्ट्रीय कृषि, खाद्य एवं पर्यावरण अनुसंधान संस्थान (आईएनआरएई) के चार वैज्ञानिकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतिनिधिमंडल प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में हुई प्रगति की जानकारी प्राप्त करने के लिए हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आया है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जो प्राकृतिक खेती से उत्पादित वस्तुओं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान कर रहा है। प्रदेश में गेहूं 40 रुपये प्रति किलोग्राम और मक्का 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा जा रहा है। इसके अतिरिक्त, गाय का दूध 45 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 55 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हिम-उन्नति योजना राज्य में क्लस्टर आधारित दृष्टिकोण के साथ लागू की जा रही है, जिसका उद्देश्य रसायन मुक्त उत्पादन और प्रमाणन है। इस योजना के तहत लगभग 50,000 किसानों को शामिल करने और 2,600 कृषि समूह स्थापित करने की योजना है।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *