February 25, 2026

जमशेदपुर में ट्रेन की पटरियों पर बैठे यात्री, मालगाड़ी को पास देने को लेकर रोष

जमशेदपुर : शुक्रवार सुबह हावड़ा-मुंबई मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि हर दिन डेली पैसेंजर और मेमू ट्रेनों के आगे मालगाड़ियों को पास दिया जाता है, जिससे उनकी ड्यूटी में देरी होती है।

इससे नाराज होकर झारग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन के यात्री गोविंदपुर हाल्ट पर रेलवे ट्रैक जाम कर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि शुक्रवार को मेमू ट्रेन को रोककर एक-एक करके तीन मालगाड़ियों को पास दिया गया, जिससे उनकी ड्यूटी छूट गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और यात्रियों से बातचीत की जा रही है। रेलवे ट्रैक के जाम होने के कारण 08697 पुरूलिया पैसेंजर गोविंदपुर हाल्ट पर, 18019 झारग्राम-धनबाद मेमू आसनबनी स्टेशन पर और 18477 पुरी योग नगरी ऋषिकेष उत्कल एक्सप्रेस राखा माइंस पर खड़ी हैं। यात्रियों ने नियमित लेटलतीफी और परिचालन में व्यवधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *