February 25, 2026

सिमरनजीत सिंह मान बोले- कंगना रनौत को रेप का तजुर्बा है, उनसे पूछो कैसे होता है, कंगना ने भी दिया जवाब

करनाल – बालीवुड अभिनेत्री व हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत द्वारा किसानी अंदोलन और पंजाब को लेकर दिए गए बयान की कई संगठनों द्वारा निंदा की जा रही है। वहीं इस बीच पंजाब के संगरूर से पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने कंगना रनौत के खिलाफ भद्दा बयान दिया है।

दरअसल, सिमरनजीत सिंह मान से पूछा गया था कि कंगना रनौट ने बयान दिया था कि अगर केंद्र में भाजपा की सरकार न होती तो किसान आंदोलन के वक्त पंजाब का वही हाल होता, जो बांग्लादेश का हुआ है। इसके जवाब में मान ने कहा-” कंगना रनोट को रेप का बहुत तजुर्बा है। उनसे आगे पूछ सकते हैं कि रेप कैसे होता है?, लोगों को समझाया जाए।

मान से पूछा गया कि कंगना रनौट को रेप का तजुर्बा कैसे है?
इसके जवाब में मान ने कहा- जैसे आप साइकिल चलाते हैं तो आपको साइकिल चलाने का तजुर्बा हो जाता है। उनको रेप का तजुर्बा है। मान से फिर पूछा गया कि क्या वे कंगना रनौट की बात कर रहे हैं। इस पर मान ने कहा कि बिल्कुल, वह कंगना रनौट की बात कर रहे हैं।

मान के बयान के बाद भड़की कंगना
सिमरजीत सिंह मान के बयान के बाद कंगना ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि यह देश रेप को महत्वहीन बनाना कभी बंद नहीं करेगा। आज इस वरिष्ठ नेता ने रेप की तुलना साइकिल चलाने से कर दी, इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि मजे के लिए महिलाओं के खिलाफ रेप और हिंसा राष्ट्र की मानसिकता में इतनी गहरी जड़ें जमा चुकी है कि इसका इस्तेमाल महिलाओं को चिढ़ाने या उनका मजाक उड़ाने के लिए किया जाता है, भले ही वह कोई बड़ा फिल्म डायरेक्टर या नेता ही क्यों न हो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *