February 19, 2026

पंजाब के तेगबीर सिंह ने 5 साल की उम्र में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी को किया फतह

रूपनगर – पंजाब के रोपड़ निवासी पांच वर्षीय तेगबीर सिंह अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के एशियाई बन गए हैं। तेगबीर ने 5 साल की उम्र में किलिमंजारो पर चढ़ने के सर्बियाई बालक के विश्व रेकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

तेगबीर ने 18 अगस्त को चढ़ाई शुरू की और 23 अगस्त को पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी उहुरू चोटी पर पहुंचे। उहुरू चोटी पर तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम होता है। ट्रेक की ऊंचाईयों पर कई बीमारियों का खतरा होता है फिर भी 5 वर्षीय तेगबीर सभी चुनौतियों पर विजय पाने में कामयाब रहे और शिखर पर पहुंचने का अपना सपना पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *