February 20, 2026

Paytm पर फिर गहराया संकट, फाउंडर विजय शेखर शर्मा को SEBI ने जारी किया नोटिस;

गलत जानकारी प्रस्तुत करने के आरोप

नई दिल्ली : मार्केट रेगुलेटर, सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन्स लिमिटेड के फाउंडर विजय शेखर शर्मा और आईपीओ के समय कंपनी के बोर्ड के अन्य सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह नोटिस गलत जानकारी प्रस्तुत करने के आरोप से संबंधित है। पेटीएम का आईपीओ नवंबर 2021 में आया था।

SEBI के नोटिस में मुख्य सवाल यह है कि क्या विजय शेखर शर्मा को प्रमोटर्स के रूप में पेश किया जाना चाहिए था। रिपोर्ट के मुताबिक, जब कंपनी का आईपीओ लॉन्च हुआ था, तब शर्मा के पास सिर्फ एक कर्मचारी नहीं, बल्कि मैनेजमेंट का भी नियंत्रण था। SEBI ने उस समय के डायरेक्टर्स को भी नोटिस जारी किया है और उनसे यह सवाल पूछा है कि शर्मा के प्रमोटर स्टेटस का समर्थन क्यों किया गया। SEBI के नियमों के अनुसार, अगर विजय शेखर शर्मा को प्रमोटर्स के रूप में दिखाया गया तो वे एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन्स (ESOPs) के लिए योग्य नहीं रह सकते थे।

SEBI के नियमों के अनुसार, जब तक कोई कंपनी पेशेवर प्रबंधन के तहत घोषित नहीं हो जाती, तब तक उसे प्रमोटर द्वारा संचालित ही माना जाता है। पेशेवर प्रबंधन का मतलब है कि किसी भी हिस्सेदार के पास 10 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी या नियंत्रण नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *