सर्वहितकारी विद्यामंदिर नंगल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया
संदीप गिल, नंगल, क्षेत्र में नन्हें-मुन्ने बच्चों को ‘शिक्षा भी, संस्कार भी’ के उद्देश्य से शिक्षा प्रदान कर रहे नंगल के सर्वहितकारी (प्ले-वे एवं प्राईमरी पाठशाला) विद्यामंदिर शिशु वाटिका माधव नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बहुत श्रद्धापूर्वक मनाया गया। विद्यामंदिर में पढ़ाई कर रहे नन्हें-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में सजधज कर मनमोहक झांकियों से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया। भगवान श्रीकृष्ण जी के भजनों पर
श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में तैयार बच्चों ने नृत्य कर सब का मन मोह लिया। श्रीकृष्ण बाल स्वरूप नन्हें बच्चे ने मटकी में से माखन निकाल कर सभी बच्चों एवं भक्तजनों को प्रसाद दिया। स्कूल के अध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण कान्त सूद ने बताया कि अधिकांश त्यौहार सर्वहितकारी विद्यामंदिर नंगल में मनाये जाते हैं, ताकि बच्चों में भारतीय संस्कृति, धर्म, अध्यात्म व संस्कारों को जागृत रखा जा सके। आज के इस श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को मनाने हेतु स्कूल के विद्यार्थी जसमीत, परीण, मायरा, समायरा, मयंक, अथर्व, अनिरुद्ध, अनंतवीर, गारविश, गरिष्का, गुरलीण, अनवी, अवनी, लावण्या, प्रियंका, आरव, तंशप्रीत ने श्रीकृष्ण एवं राधा जी के स्वरुप सजधजकर शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यामंदिर के अध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण कान्त सूद, इंचार्ज राज रानी, कोआर्डिनेटर मोनिया डडवाल, पूजा सोनी, अभिभावक निकेतन, रजनी, सोनम, कुलविंदर, रूबी एवं अन्य उपस्थित हुए।
