February 15, 2026

इंसानियत शर्मसार: तालाब के पास ले जाकर 8 दरिंदों ने महिला से किया गैंगरेप

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक आदिवासी महिला के साथ करीब 8 दरिंदों ने गैंगरेप किया।

बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला ने बताया कि घटना सोमवार शाम की है। उन्होंने कहा कि महिला सोमवार को एक स्थानीय मेले में गई थी। वह आरोपियों में से एक को जानती थी और उन दोनों ने स्थानीय बाजार के पास मिलने का फैसला किया। जब मुख्य आरोपी उससे मिला तो वह अन्य आरोपी लोगों के साथ था। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर महिला को उठा लिया और जबरन पास के एक तालाब के किनारे ले गए। वहां ले जाकर सभी ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में आगे की जांच जारी है।

महिला के अनुसार, उसके साथ आठ लोगों ने बलात्कार किया, जो मुख्य आरोपी के साथ थे। घटना के बाद आरोपियों ने महिला को धमकी भी दी थी। उसके बाद वे लोग वहां से भाग गए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *