February 26, 2026

एसडीएम पधर ने राष्ट्रीय सदभावना दिवस के उपलक्ष्य पर दिलाई शपथ

पधर 20 अगस्त, पधर में सदभावना दिवस के अवसर पर एसडीएम कार्यालय परिसर में अधिकारियो और कर्मचारियों के लिए शपथ दिलाई गई। एसडीएम कार्यालय पधर में आयोजित साधारण समारोह में उपमंडलाधिकारी नागरिक पधर हिमानी शर्मा ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भावनात्मक एकता और सदभावना की शपथ दिलाई।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस 20 अगस्त को प्रतिवर्ष सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
एसडीएम हिमानी शर्मा ने सदभावना दिवस के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि ”मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करूंगा/करूंगी। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाऊंगा/सुलझाऊंगी“।
इस अवसर पर तहसीलदार डॉ भावना वर्मा, तहसील वेलफेयर अधिकारी सरला शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *