25 लाख रिश्वत लेता आरटीआई एक्टिविस्ट गिरफ्तार
रजनी, ऊना, ऊना जिला में एक आरटीआई एक्टिविस्ट को 25 लाख रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से हिमाचल प्रदेश में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ऊना के आरटीआई एक्टिविस्ट राज शर्मा ने क्रशर मालिकों के खिलाफ कुछ जानकारी जुटाई थी। जानकारी को सार्वजनिक न करने के बदले में उसने क्रशर मालिकों से डेढ़ करोड रुपए की रिश्वत की मांग रखी थी। बाद में यह सौदा 75 लाख रुपए देने पर तय हुआ। इस सौदे की पहली किस्त के रूप में 25 लाख रुपए दिए जाने थे। जैसे ही यह रिश्वत की रकम दी जा रही थी ऊना की बिजनेस टीम ने चंडीगढ़ में मौके पर ही आरटीआई एक्टिविस्ट को रिश्वत के 25 लाख रूपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
