April 17, 2026

पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई जाएगी स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

16 अगस्त को रिज मैदान पर आयोजित होगा कार्यक्रम, उपमुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

शिमला 14 अगस्त – पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर 16 अगस्त 2024 को प्रातः 10 बजे रिज मैदान शिमला में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेशवासियों की ओर से उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *