February 15, 2026

दिल्ली में भरभराकर गिरी इमारत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

नई दिल्ली: राजधानी के माडल टाउन इलाके में उस समय अफरा तफर मच गई जब एक इमारत भरभराकर अचानक गिर गई। जानकारी के अनुसार इमारत गिरने के कारण कई लोग मलबे के नीचे दब गए है।

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि बचावकर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं और लोगों को रेस्क्यू करने में जुट गए हैं। मलबे के नीचे कई लोगों के फंसने की आशंका व्यक्त की जा रही है। उत्तरी-पश्चिमी जिला के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में दो मंजिला मकान ढहने से तीन लोग दब गए। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकलकर्मियों ने लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि यह घटना महेंद्रू एन्क्लेव में हुई, जहां पुराने मकान की मरम्मत की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *