January 26, 2026

मुख्यमंत्री द्वारा मणिपुर में फंसे पंजाबियों को सुरक्षित निकालने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी  

राज्य सरकार के अथक प्रयासों के स्वरूप एक नौजवान की वापसी  
संदीप गिल, चंडीगढ़,

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के अथक प्रयासों के स्वरूप राज्य के एक नौजवान को देश के उत्तर पूर्वी हिस्से में आते हिंसा की चपेट में आए राज्य मणिपुर से सुरक्षित निकाला गया।  इस बारे में मुख्यमंत्री ने उत्तर पूर्वी राज्य में फंसे पंजाबियों को बाहर निकालने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार इस नेक कार्य के लिए पूरी ताकत लगा रही है। पंजाब सरकार के प्रयासों के स्वरूप राज्य के नौजवान राहुल कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और वह जल्द ही घर वापस पहुँच जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी विद्यार्थी या अन्य व्यक्ति जो मणिपुर में फंसा हुआ है या उनके पारिवारिक सदस्य किसी भी तरह की सहायता के लिए पंजाब सरकार के हेल्पलाइन नंबर 9417936222 या ई-मेल आई.डी.  sahotramanjeet@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। मणिपुर में फंसे नौजवानों/विद्यार्थियों के चिंतित परिवारों के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल घड़ी में इन परिवारों के साथ है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का कर्तव्य बनता है कि वह इस नाज़ुक घड़ी में इन परिवारों को पूरा सहयोग करें। उन्होंने भारत सरकार को भी अपील की कि मणिपुर में फंसे पंजाबियों को सुरक्षित निकाले जाने को सुनिश्चित बनाने के लिए केंद्र के दख़ल की ज़रूरत है। भगवंत मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि भारत सरकार मणिपुर हिंसा में फंसे सभी लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाने के लिए ज़रुरी कदम उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *