February 18, 2026

जिला कारागार में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

जिला कारागार परिसर में सोमवार को हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने बताया कि जिला आयुष अधिकारी डा इंद्रजीत सिंह व वसुंधरा हॉलिस्टिक हेल्थ फाउंडेशन के सहयोग से बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई व दवाईयां वितरित की गई। इस दौरान पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत छिल्लर ने मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में बताया । इस मौके पर डॉ पवन ,नसीब, बिजेंदर, आशीष, जेल सुपरिंटेंडेंट सेवा सिंह , डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जंगशेर ,अमित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *