February 21, 2026

बांग्लादेश में उग्र आंदोलन से भारत में बढ़ी घुसपैठ की आशंका, उड़ानें रद्द, सीमा पर हाई अलर्ट

नई दिल्ली – एयर इंडिया ने सोमवार को बांग्लादेश में बढ़ती अशांति के बीच ढाका से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी हैं।

बांग्लादेश की नेता शेख हसीना के देश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने व गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर उतरने के बाद एयर इंडिया ने यह घोषणा की। एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट किया, “बांग्लादेश की स्थिति को देखते हुए, हमने ढाका से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।” देश की प्रमुख एयरलाइन ने कहा, “हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और ढाका से आने-जाने के लिए कन्फर्म बुकिंग वाले अपने यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्हें यात्रा के पुनर्निर्धारण और टिकटों के रद्दीकरण शुल्क पर छूट दी गई है।” इससे पहले दिन में, भारतीय रेलवे ने भी बांग्लादेश के लिए ट्रेन संचालन को रोक दिया था। बढ़ती अशांति के बीच, बांग्लादेश की राजधानी के पॉश इलाके धानमंडी में बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल के घर में आग लगा दी गई।

सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
बांग्लादेश में हिंसक रूप ले चुके आंदोलन के कारण बांग्लादेश के लोगों के भारतीय सीमा में प्रवेश करने की आशंका जताई जा रही है। बांग्लादेश के लोग भारत में किसी भी सूरत में प्रवेश नहीं करें इसको लेकर सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की परेशानी इस आंदोलन में काफी बढ़ी हुई है। वहीं, आंदोलन को लेकर लोग खुद को सुरक्षित करने का प्रयास करेंगे, चाहे वह कोई भी धर्म का हो। खुद को सुरक्षित करने के लिए बांग्लादेश से निकलना चाहेंगे तो भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *