February 20, 2026

हरियाणा सरकार पहले से ही MSME को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रोत्साहन योजनाएं चला रही

हरियाणा सरकार पहले से ही MSME को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है। अब अनुसूचित जाति के छोटे उद्यमियों की सहायता के लिए नई योजनाएं बनाने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि छोटे उद्यमियों को बड़े बाजार उपलब्ध हो जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो।
इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और विभिन्न पहलों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी डिक्की द्वारा चलाई जा रही पहलों का अध्ययन करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का ध्येय यही है कि अधिक से अधिक युवा उद्यमी बनें ताकि वे नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन सकें। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कौशल प्रशिक्षण की विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।
साथ ही, स्टैंडअप इंडिया और मुद्रा योजना जैसी फ्लैगशिप योजनाओं के माध्यम से युवाओं को नये उद्यम शुरू करने के लिए आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। हरियाणा सरकार में भी युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें रोजगार योग्य बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *