March 14, 2026

सुजानपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जोलपलाही में एक नाबालिग की करंट लगने से मौत

मोहित कांडा, हमीरपुर ,  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले थाना सुजानपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जोलपलाही में एक नाबालिग की करंट लगने से मौत हो गई।

सुजानपुर थाना प्रभारी मस्तराम नायक ने बताया कि जोलपलाही पंचायत के वार्ड नंबर -1 में एक किशोर जो दोपहर को अपने घर पर कपड़े इस्त्री कर रहा था। इसी दौरान किशोर को करंट लग गया। जिसके बाद परिजन उसे अचेत अवस्था में सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि नाबालिग किशोर आठवीं कक्षा का छात्र था और निकटवर्ती पंचायत के स्कूल में पढ़ाई करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को कब्जे में ले लिया है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया है। मौत के क्या कारण है इस पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *