February 21, 2026

राज्यपाल ने ‘पहाड़ पर इंद्रधनुष’ पुस्तक का विमोचन किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में डॉ. पान सिंह द्वारा लिखित ‘पहाड़ पर इंद्रधनुष’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक एक कविता संग्रह है।
राज्यपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा युवा कवि ने कविताओं के जरिए पहाड़ के परिदृश्य और भावनाओं को व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. पान सिंह भविष्य में भी इस तरह के विषयों पर लेखन कार्य जारी रखेंगे।
डॉ. पान सिंह वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में कार्यरत हैं। वह मंडी जिले की जोगिंद्रनगर तहसील के तुलाहा गांव के निवासी हैं। यह उनकी आठवीं पुस्तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *