February 26, 2026

कुटलैहड़ में विकास के लिए धन की नहीं होगी कमी,अधिकारी कर्मचारी ईमानदारी से करें काम – विवेक शर्मा

बंगाणा में पंचायती राज कर्मचारियों के साथ विधायक विवेक शर्मा ने की मासिक बैठक, विकास ksryon का मांगा रिपोर्ट कार्ड

रजनीश, बंगाणा, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने खण्ड विकास भवन बंगाणा के मीटिंग हॉल में विकास खंड अधिकारी बंगाणा सुभाष अत्री, तकनीकी सहायकों, ग्राम रोजगार सेवकों, पंचायत सचिवों, प्रधानों , उप प्रधानों के साथ मासिक बैठक की। बैठक में विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड तलब किया गया। उपमण्डल बंगाणा की प्रत्येक पंचायत में कितने विकास कार्य प्रगति पर है और कितने कार्य पूर्ण हुए है व कितने अधूरे हैं विधायक ने इसकी जानकारी ली। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ में विकास के लिए धन की कमी नहीं आएगी। विवेक शर्मा कहा कि 15 वे वित्त आयोग से कुटलैहड़ विस क्षेत्र की हर पंचायत में करोड़ों के विकास कार्य प्रगति पर चले हुए हैं। लेकिन कुछ जगहों पर विकास कार्य ठप्प होने के कारण आम जनता को भी परेशानी हो रही है। इसलिए अगली मासिक बैठक में हर पंचायत सचिव अपनी पंचायत के विकास की रिपार्ट सही और पूर्ण रूप से प्रस्तुत करें कि किस पंचायत में क्या विकास कार्य जरूरी है जो जनता को पूर्ण लाभ दे सकते है। उन कार्यों का खाका बनाकर दें। ताकि उक्त विकास कार्यों के लिए धन मुहैया करवा सकें।
विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के मूलभूत ढांचे को जो बीते 20 वर्षों से खराब चल रहा है उसके सुधार के लिए समय तो लगेगा इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से कुटलैहड़ की बड़ी समस्याओं के बारे में विशेष चर्चा भी की है। जल्द सारी मूलभूत सुविधाएं जनता को सुचारू रूप से उपलब्ध होंगी। इस मौके पर जिला महासचिव केसी शर्मा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम आसरा , ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा, बीडीसी सदस्य अच्छरो बीवी, कनिष्ठ अभियंता संजय कुमार, सचिन शर्मा, ग्राम पंचायत सचिव ,ग्राम सेवक युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष वैस, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार, अभिषेक शर्मा जिला महासचिव युवा कांग्रेस पूर्व प्रधान लठियानी महेंद्र सिंह, प्रधान पूनम, राजकुमार, रमन ,सुषमा देवी , दर्शन सिंह, केवल कृष्ण ,यशपाल,मोहित शर्मा,रवि ,लेख भारती , अजय के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *