युवाओं को व्यवसायिक मार्गदर्शन के लिए अभियान शुरू
◾️ जिला रोजगार कार्यालय झज्जर द्वारा व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान युवाओं को रोजगार कार्यालय द्वारा करियर संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी डॉ नीलम ने बताया कि मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिलानी में सहायक रोजगार अधिकारी सुनीता कुमारी द्वारा भी रोजगार से सम्बंधित व बच्चों की गंभीर परिस्थितियों का कैसे निवारण किया जाए, इसके बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी योग्यता रूचि व अन्य उपलब्धियों अनुसार सही मार्ग का चुनाव करना चाहिए। इस दौरान युवाओं को समय का सही उपयोग कैसे करें व कठिन परिस्थितयों में अपने दिमाग व विचारों को कैसे संतुलित करें बारे प्रकाश डाला गया। सहायक रोजगार अधिकारी काजल कुन्डू, कुमारी नेहा लडवाल द्वारा भी बच्चों को तकनीकी शिक्षा, स्व-रोजगार व कैरियर संबंधित जानकारी दी गई।
